Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजकमल में अखिल भारतीय गणित मेला संपन्न, सतत् कर्मरत रहें विद्यार्थी,कर्म करना हमारा अधिकार:आरावकर,अवसर का लाभ उठाना सीखें : जैन पाल

 

राजकमल में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय गणित मेला का मंगलवार को समापन हुआ

धनबाद । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार में 21 से 24 नवंबर तक चार दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय गणित मेला का मंगलवार को समापन हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीराम आरावकर जी थे । उन्होंने  अपने संबोधन में कहा कि कुछ करके सीखना बहुत आवश्यक है।वैदिक गणित की विधा को जाने । कर्म करना, सतत् प्रयत्नशील रहना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। मनुष्य को कभी भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रतियोगिता में सफल होना आवश्यक है किंतु उससे भी आवश्यक प्रतिभागी बनना है । समापन समारोह के मुख्य वक्ता विद्या भारती के जैन पाल जैन जी विद्या भारती के सदस्य जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भी मेरा प्रिय विषय गणित है , काश मुझे कोई वैदिक गणित पढ़ाने वाला होता।मैं कहता हूॅं - विद्यार्थी ,आप सब अवसर का लाभ उठाऍं । कुछ काम करिए फिर सोचिए इसमें गणित कहाॅं है? जीवन भर गणित की आवश्यकता पड़ती रहेगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने की उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा राजकमल को आतिथ्य देना, विद्यालय के लिए गर्व की बात है। भारतीय संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाने में विद्या भारती अहम भूमिका निभाती है। अपनी परंपरा के अनुरूप समापन समारोह का प्रारंभ माॅं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन ,पुष्पार्चन व वंदना के साथ हुआ ।  अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कराया । इसी क्रम में उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका रखी उन्होंने कहा कि चार दिवसीय अखिल भारतीय गणित मेला का संपन्न होना अपने आप में बड़ी बात है ।यह मेला लघु भारत का दर्शन कराता है । विद्यालय समिति ने जिस तरह बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक इस मेला की सफलता के लिए निर्देश दिए एवं उत्साहवर्धन किया यह प्रशंसनीय है ।  कार्यक्रम का वृत्त विद्या भारती के सह संयोजक देवेंद्र राव देशमुख ने प्रस्तुत किया  । उन्होंने कहा कि चार दिवसीय इस आयोजन में भैया-बहनों, संरक्षक आचार्य एवं दीदी जी   व स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर संख्या लगभग 600  रही । विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।उन्होंने मंचासीन अधिकारी गण, विद्यालय प्रबंध समिति, ज्ञात अज्ञात शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।जिनके सहयोग से यह  कार्यक्रम सफल रहा । 

                    चार दिवसीय इस मेला में विद्या भारती के श्री श्रीराम आरावकर , देवेंद्र राव देशमुख, जैन पाल जैन , ब्रह्मा जी राव, ख्याली राम , वैदिक गणित टोली के रामचंद्र आर्य, विद्या विकास समिति झारखंड रांची के सचिव नकुल कुमार शर्मा , ब्रजेश कुमार सिंह,धनबाद विभाग के निरीक्षक नीरज कुमार लाल ,विद्यालय के संरक्षक शंभू नाथ अग्रवाल, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल , सहसचिव दीपक रुइया , सुरेंद्र कुमार प्रसारी, रमेश रिटोलिया, सुधा खेतान, अरुणा भगानिया आदि  समिति के अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाऍं उपस्थित थीं ।

       *प्रतियोगिता परिणाम*

 11 क्षेत्रों से आए बाल गणितज्ञों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने प्रथम, उत्तर पूर्व क्षेत्र ने द्वितीय व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

Post a Comment

0 Comments