धनबाद.बुधवार को धनबाद जिला हाड़ी जाति विकास मंच के द्वारा स्वागत समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। संगठन में अध्यक्ष पद पर अजय हाड़ी,सचिव निवास चंद्रमुखी,कोषाध्यक्ष सनातन हाड़ी,संगठन सचिव की कमान प्रदीप हाड़ी को मिला है। विगत 11 फरवरी को हाड़ी जाति विकास मंच ,जिला धनबाद का जिला स्तरीय 2024 का चुनाव संचालन समिति के देख-रेख में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया था।सभी चार पदों पर हुए चुनाव में अध्यक्ष पद से प्रकाश हाड़ी,अजय हाड़ी,डब्लू हाड़ी एवं सुभाष कुमार हाड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें प्रकाश हाड़ी के द्वारा नामांकन वापिस लेने के उपरांत उपरोक्त तीन दावेदार चुनाव में उतरे। अजय हाड़ी कुल 86 मत प्राप्त कर विजयी हुए। डब्लू हाड़ी कुल 71 मत लेकर दूसरे स्थान पर तथा सुभाष कुमार हाड़ी 51 मत प्राप्त तीसरे स्थान पर रहे। 4 मत अमान्य प्राप्त हुआ था। सचिव पद पर निवास चंद्र मुखी,बच्चन हाड़ी और संजय हरिजन ने चुनाव लड़ा। निवास चंद्र मुखी कुल 81 मत प्राप्त कर विजयी हुए।बच्चन हाड़ी ने कुल 67 मत संजय हरिजन ने 60 मत प्राप्त किया। 4 मत अमान्य प्राप्त हुआ था। कोषाध्यक्ष के पद पर सनातन हाड़ी,बैजनाथ हाड़ी,मानिक चंद हाड़ी ने चुनाव लड़ा। जिसमें सनातन हाड़ी 79 मत प्राप्त कर विजयी हुए। बैजनाथ हाड़ी को कुल 75 मत,मानिक चंद हाड़ी को 52 मत प्राप्त हुआ तथा 5 मत अमान्य प्राप्त हुआ था। जिला संगठन सचिव पद पर प्रदीप हाड़ी,रोमेन हाड़ी,राजू कुमार हाड़ी ने चुनाव लड़ा।प्रदीप हाड़ी 92 मत प्राप्त कर विजयी हुए। रोमेन हाड़ी को कुल 91 मत एवं राजू कुमार हाड़ी को 24 मत प्राप्त हुआ तथा 6 मत अमान्य प्राप्त हुआ था। इस चुनाव में धनबाद जिला के पूर्व पदाधिकारीगण (पुरुष एवं महिला) सभी प्रखंड से तीन पुरुष एवं तीन महिला एवं धनबाद जिले के सभी हाड़ी समाज के ग्राम अध्यक्ष ने अपने - अपने मतों का प्रयोग कर इस चुनाव को सफल बनाते हुए सभी चारों पदों के लिए उम्मीदवारों को विजयी घोषित किए। चुनाव संचालन समिति से सम्मानित सदस्यों के द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर विधिवत रूप से विजयी घोषित किया गया।
पुर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार हाड़ी एवं जिला महिला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी रानी गुड़िया ने संयुक्त रुप नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय हाड़ी को सम्मानित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। पुर्व जिला सचिव बन्टी कुमार हाड़ी ने नव निर्वाचित सचिव निवास चंद्र मुखी को सम्मानित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। पुर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार हाड़ी ने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष सनातन हाड़ी को सम्मानित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। पुर्व जिला संगठन सचिव सुनिल हाड़ी ने नव निर्वाचित जिला संगठन सचिव प्रदीप कुमार हाड़ी को सम्मानित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया।
ये रहे मौजूद
स्वागत समारोह में व्यवस्थापक में शंकर हाड़ी,सकलदीप हाड़ी, भूचु हाड़ी(सभी धनसार), गुडुल हाड़ी रामचंद्र हाडी,राजेन्द्र हाड़ी(सभी ब्राईट कुसुंडा) ने अहम भुमिका निभाई। शंकर हाड़ी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के कार्तिक प्रसाद हाड़ी (निर्वाची पदाधिकारी) राजन हाड़ी,प्रेमचंद हाड़ी, हीरालाल हाड़ी, बलदेव हाड़ी, संजय कुमार तथा सहयोगी निर्वाचनकर्ता राजू हाड़ी, संजय कुमार हरि,अजय हाड़ी, प्रकाश हाड़ी,बसंत हाड़ी एवं टीम,जिला के पूर्व पदाधिकारीगण, प्रखंडों के पूर्व पदाधिकारीगण, ग्राम अध्यक्षगण,प्रबुद्धजन, सम्मानित सदस्यगण, सम्मानित महिलागण तथा सेकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।
0 Comments