Dhanbad। कोलाकुसमा स्थित होटल हिल व्यू में झारखंड सूंड़ी समाज महिला मोर्चा युवा मोर्चा की बैठक रीना मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय कमेटी गठन करना था। आगामी 23 अप्रैल को पहेला बैशाख के कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में विशेष चर्चाएं की गई। बैठक में मुख्य रूप से नित्यानंद मंडल उपस्थित हुए। जिन्हें युवा मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश मंडल , महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष बबीता मंडल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिमा मंडल, केंद्रीय सचिव वर्षा मंडल को मनोनीत किया गया। मौके पर आशीष मंडल, संजय मंडल, संजीत कुमार मंडल, प्रशांत मंडल, तरणी मंडल, सोनाली देवी, बेला मंडल, भादुरानी मंडल, वर्षा मंडल, बेबी मंडल मौजूद रहे ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments