धनबाद। 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती धनबाद के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय धनबाद में दो सत्रों में योग का आयोजन किया गया। पहले सत्र में महिला आयाम के द्वारा योग का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व महिला आयाम के जिला संयोजक ममता सिंह ने किया उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक दिन योगा करना आवश्यक है, महिलाएं योग करेगी तो स्वयं स्वस्थ रहेगी और उनके परिवार भी स्वस्थ रहेगा। दूसरे सत्र में आरोग्य भारती के महानगर एवं जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा योग किया गया ।योग में योग प्रशिक्षक के रूप में आरोग्य भारती के प्रांत संयुक्त सचिव जय प्रकाश नारायण ने योग करवाया। योग के दौरान प्रशिक्षक जयप्रकाश नारायण ने कहा कि योग हमारी पुरानी है आज पूरा विश्व योग को स्वीकार किया है योग के द्वारा अपना स्वास्थ्य ठीक रखना।
कार्यक्रम में प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय ,डी एस चौबे, जितेंद्र नाथ ठाकुर, डी पी सिंह,पी एन सिंह ,अजय सिंहा ,प्रेम प्रकाश सिंह, विकास ओझा, अशोक कुमार, सरजू राम ,डीके सिंह ,जेपी साव, विनोद बिहारी सिन्हा एवं महिलाओं के क्षेत्र में ममता सिंह, संगीता शर्मा, उमा कुमारी, सुषमा प्रसाद, किरण सिंह, शकुंतला गुप्ता, अंजलि, सुधा, साधन ,गायत्री ,रंजू आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर योग किया।
0 Comments