धनबाद। भगवान श्री जगन्नाथ इन दिनों बीमार हैं उनका उपचार चल रहा। वहीं उपचार के दौरान 15 दिनों तक जगन्नाथ मंदिर धनसार के पट बंद रहेंगे। मंदिर के पुजारी भगवान का उपचार करेंगे और फिर 15 दिनों बाद जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तब भक्तों को 19 जून को नेत्र उत्सव पर दर्शन देंगे उसके अगले दिन 20 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विशेष काढ़ा से हो रहा है उपचार
जगन्नाथ मंदिर धनसार के सचिव महेश्वर राउत ने बताया मंदिर स्नान पूर्णिमा के दिन अत्यधिक स्नान कराने की वजह से वह बीमार पड़ गये हैं और उनका उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान 15 दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रहेगे। उपचार में भगवान को पुजारी के द्वारा खास काढ़ा बनाकर पिलाया जा रहा है। इसमें सोठ, पिंपली, दाल चीनी, गुल मिर्च से बनाया हुआ काढ़ा भगवान श्री जगन्नाथ को पिलाया जाता है। पुजारी दिन में 3 बार यह काढ़ा भगवान जगन्नाथ को पिलाते हैं। वहीं इस दौरान भगवान को अन्न का भोग नहीं लगता, उन्हें दूध, दही, फल खिलाया जाता है।भगवान जगन्नाथ को दूध, दही से भव्य स्नान कराया जाता है। 15 दिनों तक भगवान का उपचार चलता है। उन्हें खास काढ़ा दिया जाता है। उनका ध्यान रखा जाता है जतन किया जाता है। जिसके बाद प्रभु स्वस्थ होते हैं फिर मंदिर के पट खोले जाते हैं।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments