तीन लोगो की मौत, 25 वर्षीय युवक और एक महिला के साथ एक बच्ची की दर्दनाक मौत, पसरा मातम,रोते बिलखते लोग
झरिया। झरिया के भौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा 4 ए पेच में अवैध खनन के दौरान चाल धस गई जिसमें दर्जनों लोग दब गए। घटना की जानकारी भौरा ओपी व स्थानीय लोगो को मिली। जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगो ने मलबे से दबे लोगो को बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा था की भौरा फ़ॉर ए पेच में अवैध उत्खनन चल रहा था उसी दौरान चाल धसने से एक दर्जन लोग दब गए स्थानीय लोगों ने किसी तरह कई घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया जहां पर डॉक्टर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही कई घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि चाल धसने से तीन लोगो को मौत हुई। वहीं इस घटना में एक 25 वर्षीय युवक एक महिला के साथ एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। सुदामडीह, जोरापोखर, भौरा प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे जोरापोखर इंस्पेक्टर ने कहा कि अवैध खनन में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली है जांच की जा रही है जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है अवैध उत्खनन स्थल की भराई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि 10 से 15 लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है 5 लोगों को अस्पताल भेजा गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है कहीं ना कहीं भी स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments