धनबाद। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के नई कार्यकारिणी के चयन के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है चेंबर की नई कार्यकारिणी के लिए 18 जून को मतदान होगा। उक्त जानकारी पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रवक्ता सह चुनाव पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने रतन जी रोड पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण चेंबर की आमसभा में विलंब हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आम सहमति ना बन पाने के कारण चुनाव की प्रक्रिया में आना पड़ा है चुनाव के लिए ज्ञानदेव अग्रवाल को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव पदाधिकारी स्वीकृत किया गया है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ज्ञानदेव अग्रवाल ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांति धाम से संपन्न कराने के लिए हम प्रतिबंध है शांतिपूर्ण चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी संगठन को सौंप देंगे। इसी के साथ चुनावी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानदेव अग्रवाल, चुनाव पदाधिकारी अशोक सुल्तानिया, सहदेव यादव, उदय प्रताप सिंह, अशफाक हुसैन मौजूद थे।
चेंबर के तीनो पदों का चुनाव आगामी 18.06.2023 रवि को होना निश्चित हुआ है।
बकाया सदस्यता शुल्क जमा : 10.06.2023, शनिवार
समय : 11 बजे से 2 बजे एवं संध्या 05 बजे से 7 बजे तक स्थान : भऊका ईन्टर प्राईजेज, रतनजी रोड, धनबाद
2. नामाकंन शुल्क : रु 2000/- प्रति उम्मीदवार
3. नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि एवं स्थान 11.06.2023 समय संध्या 5 से 7 बजे तक, भऊका इन्टरप्राईजेज, रतनजी रोड, धनबाद
4. नामांकन पत्र जमा करने की तिथि एवं स्थान 12.06.2023 समय संध्या 5 से 7 बजे तक, भऊका इन्टरप्राईजेज, रतनजी रोड, धनबाद
5. नामांकन वापसी की तिथि एवं स्थान 13.06.2023 समय संध्या 5 से 7 बजे तक, भऊका इन्टरप्राईजेज, रतनजी रोड, धनबाद
6. उम्मीदवारों की घोषणा - 14.06.2023 समय रात्रि 8.00 चेम्बर कार्यालय
7. मतदान (चुनाव) की तिथि - 18.06.2023, रविवार
8. मतदान (चुनाव) का समय - प्रातः 11 से संध्या 3 बजे तक,
9. मतदान (चुनाव) का स्थान - अग्रसेन भवन, पुराना बाजार, धनबाद
10. चुनाव परिणामों की घोषणा - मतदान समाप्ति के पश्चात
ज्ञानदेव अग्रवाल
मुख्य चुनाव अधिकारी
पुराना बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड पुराना बाजार, धनबाद


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments