धनबाद। झमाडा में अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मृतकों के आश्रितों ने आज झमाडा कार्यालय से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक भिक्षाटन कर विरोध जताया और सरकार से नियोजन देने की मांग की।
आपको बतला दे की तकरीबन 12 वर्षों से झमाडा में कार्यरत मृतकों के आश्रित अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग कर रहें हैं राज्य सरकार द्वारा क्ई क्ई बार नियोजन देने की बात भी कही गयी है पर आजतक नियोजन नहीं मिला जिसको लेकर आज विरोध जताते हुए आश्रितों ने भिक्षाटन किया ।साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगायी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments