झरिया। बैंक मोड़ क्षेत्र में हुए गोलीकांड पर रोष जताते हुए झरिया प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना से जिला प्रशासन की नाकामी झलकती है। धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है। इस घटना का उद्वेदन एवं उक्त घटना को अंजाम देने वालों पर जिला प्रशासन के द्वारा 48 घंटा में कार्रवाई नहीं हुई तो धनबाद जिला कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।
ढुल्लू महतो, पीएन सिंह और राज सिन्हा को गिरती विधि व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं
रघुवर सरकार में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से हर व्यपारी त्रस्त थे। आज भी उनका आंतक कायम हैं। जबरन व्यापारियों से रंगदारी वसूलना, जो व्यापारी उनका पेट्रोल पंप से तेल नहीं लेते थे उनका काम ठप करा देते थे।जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक ढुल्लू महतो और राज सिंहा को गिरती विधि व्यवस्था के संबंध मे बोलने का अधिकार नही है। भाजपा सरकार मे धनबाद मे राम राज नही था। ढुल्लू महतो के आंतक के से पुरा कोयलांचल परेशान । झारखण्ड में जंगल राज कायम था। आज अगर कोयला तस्करी हो रही है तो स्पष्ट है केंद्र सरकार, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ सहित भाजपा सांसद विधायक के सहयोग से हो रही है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा गलत को गलत कहने का ताकत अपनी सरकार मे भी करते हैं।
ढुल्लू महतो ने ऐसा क्या कहा कि कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments