Hot Posts

6/recent/ticker-posts

24 दिसंबर को झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का चुनाव रांची में होना तय

 


धनबाद। रांची के विधानसभा हाल में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड माटी कला बोर्ड के लिए वर्तमान अध्यक्ष  श्रीचंद प्रजापति ने किया। संचालन झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य नीरज प्रजापति ने किया। बैठक में झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी  ईश्वर चंद्र प्रजापति एवं प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी  पप्पू पंडित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद यह निर्णय लिया गया कि

(1) 24 दिसंबर को रांची में एक महा अधिवेशन होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष को निर्वाचित किया जाएगा।

(2) सभी जिले से 25 प्रतिनिधि उपलब्ध होंगे।(3) चुनाव संपन्न करने हेतु जो व्यय  होगा वह जिला अध्यक्ष या पदाधिकारी सभी जिला से सामूहिक रूप , से वहन करेंगे।

(4) चुनाव संपन्न कराने हेतु एक पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें संयोजक श्री चंद प्रजापति सहसंयोजक ईश्वर चंद्र प्रजापति,  नीरज प्रजापति,  तेतर प्रजापति,  विक्रम महतो को बनाया गया।

(5) चुनाव संपन्न करने हेतु सभी जिले से चंदा जमा करने हेतु कोषाध्यक्ष  विक्रम महतो बोकारो को बनाया गया है।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य गंगाधर प्रसाद,  राजेंद्र पंडित, तुलसी प्रजापति, सदस्यता सहप्रभारी पप्पू पंडित,  लक्ष्मण पंडित , नरेंद्र प्रजापति,  विनोद प्रजापति,  पुना बेसरा आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments