धनबाद : धनबाद क्लब में आनंद मंगल के तत्वाधान में तीसरे वर्ष साक्षरता कार्यक्रम लक्ष्य के अंतर्गत 100 से ज्यादा जरूरतमंद कन्याओं को उनकी वार्षिक किताबें यूनिफॉर्म और नोटबुक वित्तरित की गई। इस कार्यक्रम में संस्था मारवाड़ी विकास ट्रस्ट और केयरिंग इंडिया पीपल्स फाउंडेशन ने सहयोग किया है। श्वेता तुलस्यान ने मीडिया को बताया कि आनंद मंगल संस्था के द्वारा धनबाद के विभिन्न क्षेत्र से आये सभी बच्चे बहुत उत्साहित थी और आगे भी संस्था इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की मदद करते रहेगी। आनंद मंगल अपने साक्षरता मिशन के तहत एक विद्यालय भी संचालित करती है जिसके साथ-साथ महिलाओं को सिलाई भी सिखाई जाती है आगे इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर का भी क्लास निशुल्क चलाने की संस्था द्वारा योजना है।
आनंद मंगल के इस कार्यक्रम में संगीता अग्रवाल, मीनू खेतान, नीतू कनोडिया, दीप्ति गर्ग, श्वेता तुलस्यान, पायल अग्रवाल, सपना, संगीता ड्रोलिया, सीमा मित्तल, सोनम, विजेता, अलका, बरखा, सीमा अग्रवाल, रेखा, अंजू पोद्दार और रीवा रिटोलिया अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments