धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने अपने 80वें स्थापना वर्ष एवं रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब (बिहार - झारखंड) की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 श्रीमती अनु नारंग ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा आईसीएआई, धनबाद के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही जनसामान्य के लिए पब्लिक हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया, जिसमें रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), वजन जांच, ईसीजी, स्पाइरोमेट्री (फेफड़ों की जांच) तथा बॉडी कंपोजिशन स्कैनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों तथा सीए डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।सामाजिक सेवा के अंतर्गत अन्नपूर्णा कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों को दो व्हीलचेयर प्रदान की गईं। कार्यक्रम में लोगों को जीवनरक्षक तकनीक से परिचित कराने हेतु सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया तथा नेत्रदान जागरूकता अभियान के माध्यम से नेत्रदान के महत्व पर जानकारी दी गई।रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के नए सत्र के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री कनव बाली, सचिव श्री राघव आर्या तथा कोषाध्यक्ष श्री हरमनदीप चोपड़ा ने कार्यभार संभाला। सभी ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए रोटरी की सेवा परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने नए रोटरी वर्ष की शुरुआत समाजहित में सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ की।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments