धनबाद। बिरसा मुंडा पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई,  हादसा डिनोबली भूली से धैया घर जाने के क्रम में हुआ है.बता दे की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उड़कर फिल्मी स्टाइल में दूसरे लेन रोड जाकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलट गई.  लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार नाबालिक दो युवक को बाहर निकाला, दोनों युवक को कुछ नहीं हुआ है...घटना में मारे गए दोनों मृतका सुभाष नगर (गोमो) तोपचांची के रहने वाले सरकारी शिक्षक जॉय होरो की बेटियां हैं. इसिता होरो (19 वर्ष) व जिया होरो (14 वर्ष) दो सगी बहन के रूप में पहचान हुई...डिनोबली भूली से छुट्टी के बाद धैया गोल्डन दुलीप अपार्टमेंट जा रही थी...इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में सवार युवकों को हिरासत में लिया है।स्कार्पियो सवार चालक प्रदीप कुमार मंडल 16 वर्ष और राजीव मंडल 16 वर्ष दोनों धनसार थाना क्षेत्र का रहने वाला है...दोनों मूल रूप से गिरिडीह ताराटांड थाना क्षेत्र के जितरी गांव के निवासी है...समाचार लिखे जाने तक दोनों गाड़ी जब्त कर दोनों शव को पुलिस उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।