धनबाद : नामांकन दाखिल करने के बाद मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी ने अपना दौरा तेज कर दिया है। वे मतदाताओ से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की भी अपील कर रहे हैं। रविवार की देर रात मासस प्रत्याशी का काफिला मुस्लिम बहुल क्षेत्र वासेपुर पहुंचा। वे यहां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अहमद के आवास पहुंचे और मासस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दैरान श्री अहमद ने प्रत्याशी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। दोनो नेताओं के बीच लंबी बातचीत का दौर चला। इस दौरान जगदीश रवानी ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को केवल वोट बैंक बना कर इस्तेमाल कर रही है। वहीं भाजपा भी मुसलमानों के खिलाफ आग उगल रही है। ऐसे में मासस एक बढ़िया विकल्प है। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव जीते तो धनबाद का नक्शा बदल देंगे। इस मौके पर डॉ संजय कुमार रजक, आमिश खान, शादाब आलम, नुमान, मनव्वर, आरिफ, तनवीर आदि मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments