धनबाद। कीर्ति कौशल के शानदार ऑलराउंड खेल व कप्तान प्रांजल की शानदार गेंदबाजी के बदौलत धनबाद जिमखाना क्रिकेट अकादमी ने डीएसए रेड को डीसीए द्वारा संचालित सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में पांच रनों से हरा दिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जेलगोरा में खेले गए इस मैच में धनबाद जिमखाना ने पहले खेलते हुए 142 रन बनाएं। कीर्ति कौशल ने नाबाद 34 व मृत्युंजय मिश्रा ने 30 व दीपक राम ने 24 रन बनाए। डीएसए रेड की ओर से टीपू, अभिजीत, और सुनील ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में डीएसए रेड ने सभी विकेट खोकर 137 रन बनाएं। साहिल कुमार ने सर्वाधिक 51 रन और अभिजीत कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। धनबाद जिमखाना क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रांजल कुमार ने चार व कीर्ति कौशल ने तीन विकेट लिए।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments