Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में प्रथम अभिभावक -शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया,विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने अभिभावकों के साथ बातचीत की और कहा कि शिक्षक अभिभावक बैठक माता-पिता और शिक्षकों के बीच मजबूत सहयोग के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती है


Dhanbad। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में प्रथम अभिभावक -शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा नर्सरी से 12वीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों के संग भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों के परिणाम रिपोर्ट को अभिभावकों के संग साझा किया तथा बच्चों के समग्र प्रदर्शन (ओवर ऑल परफॉर्मेंस) की जानकारी ग्रेडिंग के द्वारा प्रस्तुत की। स्कूल के इस प्रदर्शन और शिक्षकों की मेहनत से अभिभावक काफी खुश हुए संतुष्ट नजर आए। विद्यालय के प्राचार्य  उमाशंकर सिंह ने अभिभावकों के साथ बातचीत की और कहा कि शिक्षक अभिभावक बैठक माता-पिता और शिक्षकों के बीच मजबूत सहयोग के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती है। यह साझेदारी छात्रों के समग्र विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने बच्चों के लिए बनाए गए लर्निंग लेडर (सीढ़ी के द्वारा सिख) का उद्घाटन किया। छोटे बच्चों को खेल-खेल में अंग्रेजी अल्फाबेट संख्या आदि सीखने के उद्देश्य से बनाए गए इस लर्निंग लेडर को अभिभावकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही विद्यालय तथा अभिभावकों के बीच की दूरी को समाप्त करने हेतु तथा बच्चों के प्रत्येक गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराने के लिए वेब स्कूल मैनेजर नामक स्कूल एप का भी शुभारंभ प्राचार्य  उमाशंकर सिंह के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य सी पी सिंह, सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments