Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बैंकमोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी आश्रम में मां जगद्धात्री की पूजा श्रद्धा के साथ हुई

 



धनबाद। बैंकमोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी आश्रम में मां जगद्धात्री की पूजा की गई। आश्रम प्रांगण में मां जगद्धात्री की प्रतिमा स्थापित कर सुबह 7 बजे पूजा शुरू की गई। धार्मिक परंपरा अनुसार एक ही दिन में सप्तमी, अष्टमी व नवमी की पूजा की गई। सुबह से शाम 4 बजे तक पूजा-अर्चना चली। मौजूद भक्तों ने मां जगद्धात्री से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। अंत में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम

के सचिव सुजीत चंद्र मल्लिक के नेतृत्व में पूजा हुई। तुलसीकांत चौधरी, मीडिया प्रभारी बादल सरकार, मुक्ति सरकार, लीना मित्रा, रश्मि चटर्जी, नूपुर मित्रा, अनीता चौधरी, राजेश राय, देवव्रत मित्रा, चंदन मोइत्रा, सत्यजीत कोले, सुजय नियोगी, अभिजीत रॉय, अशोक विश्वास, बापी विश्वास, पलाश रॉय, विश्वनाथ साधु खां, मंगल साहा, पीयूष दास, नदियानंदन घोष, मानस चक्रवर्ती, रोहिणी आइच थे।

Post a Comment

0 Comments