Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मासिक राजस्व समीक्षा बैठक में धनबाद सर्किल को जुलाई महीने में मिला 40 करोड़ राजस्व

 


धनबाद। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने धनबाद सर्किल को जुलाई महीने में 40 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया। कंबाइंड बिल्डिंग स्थित जीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने बरसात में लोगों को पावर कट का कम से कम सामना करना पड़े, इसके लिए पहले से शेड्यूल बनाकर मेंटेनेंस कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जीएम एचके सिंह, अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार पंकज कुमार, केके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों को मिले कई निर्देश

बिजली जीएम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अत्यधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ डिविजन वाइज 100- 100 सर्टिफिकेट केस करने का आदेश दिया। बिजली चोरी रोकने के लिए सब डिवीजन स्तर पर 50-50 एफ आईआर दर्ज की जाएगी। बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ लाइन डिस्कनेक्शन का अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments