Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीपीएससी में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयनित लक्ष्मीकांत पासवान को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित






धनबाद। आज पुटकी ए-टाइप स्थित आवास पर राम प्रवेश राम के सुपुत्र लक्ष्मीकांत पासवान से झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर चयनित होने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि "लक्ष्मीकांत पासवान की यह सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है। सीमित संसाधनों के बीच कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त की गई सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो अपनी प्रतिभा और ईमानदार सेवा भावना से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। मुझे विश्वास है कि लक्ष्मीकांत पासवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा ग्रामीण विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का गौरव बढ़ाएंगे।"

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे सफलता प्राप्त करने वाले ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं से प्रेरणा लें और शिक्षा, परिश्रम तथा सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  रंजय सिंह,  शिवनंदन पासवान, रवि सिन्हा , मनीष पांडे , बालमुकुंद राम, सदानंद वर्णवाल, केदार वर्णवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments