धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा महिला स्वावलंबन के लिए होटल सिद्धि विनायक" में दो दिवसीय आनंद मेला का पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा समिति प्रमुख अरुणा भगानिया के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन हुआ। सावन की हरियाली से ओत प्रोत आनंद मेला सुबह ग्यारह बजे से रात्रि आठ बजे तक चलेगा। मंचासीन सदस्यगण शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया, प्रांतीय वित्तप्रबंधन प्रमुख किरन गोयनका, राष्ट्रीय पर्यावरण सखी अनीता अग्रवाल, आगामी प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रेणुदुदानी, अंचल प्रमुख विनीता खंडेलवाल, साधना देवरालिया शाखा सचिव प्रीति अग्रवाल (S) एवं कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल (P) सभी को पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विगत 53 वर्षों से मूल्यों और गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए कुछ नए आकर्षण के साथ समिति निरंतर इस विशाल मेले का सफल आयोजन करती आ रही है। सचिव ने समिति द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों द्वारा आशीर्वचन दिया गया। अंत में कोषाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। आनंद मेला की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इस बार देश भर से मेले को बंपर रिस्पॉन्स मिला है। 9 जुलाई रात्रि 8 बजे मेले का समापन होगा। मौक़े पर अनीता मिश्रा, शारद बजाज, विमला बंसल, सुधा खेतान, कल्पना पटौदिया, अंजू गुप्ता, किरण अग्रवाल, बबिता पोद्दार सारिका सिंघल, मोनिका अग्रवाल, वीणा गिंदौड़िया, सिनी गुप्ता, सुषमा केजरीवाल, मीतु सरिया, उर्मिला पोद्दार, रिद्धि शर्मा, पलक डालमिया, कविता गोयल सुनीता झुनझुनवाला, अभिलाषा रूंगटा, सुशीला जालूका, मैना भोजगड़िया, ममता गुप्ता, कृष्णा हंसा अग्रवाल, सुमन बगड़िया एवं अन्य मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments