Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट के अध्यक्ष चुने गए संजीव चौरसिया, आमसभा में बनी सहमति

 


धनबाद। धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर की  2022-23 की वार्षिक आम सभा अग्रसेन भवन, दुर्गा मंदिर रोड, हीरापुर में हुई। वार्षिक आम सभा सुबह में वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा पेश किया गया एवं नये सत्र 2023-24  पदाधिकारियों के लिए चुनावी प्रक्रिया हुई। आमसभा में आम सहमति बनने से एक बार फिर से पुरानी कमेटी को चेंबर की जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी पर अपना भरोसा जताया। सत्र 2023-24  के लिए संजीव चौरसिया अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल सचिव,मनीष रंजन  को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर कोषाध्यक्ष मनीष रंजन ने कहा  सत्र 2023-24 में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को चेंबर से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments