धनबाद। केंद्र सरकार के GST को PMLA ( Prevention of Money Laundering Act)के अंडर मे डालने का विरोध शुरू हो गया है। जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभात सिरोलिया ने इसका विरोध करते हुए कहा कि नोटिफिकेसन् में GST को PMLA ( Prevention of Money Laundering Act)के अंडर मे कर दिया है अब ED किसी भी GST रेजिस्टर्ड डीलर पर कारवाई / गिरफ्तार करने के लिए स्वतंत्र है। इसका मतलब है कि 1 Crore 38 Lakh GST देने वाले व्यापारी ED के शिकंजे में आ जाएंगे। ED किसी भी बड़े-छोटे दुकानदार पर PMLA लगा देगी और उसे Bail नहीं मिलेगी। इस तरह से अब व्यापार करना कठिन हो जायेगा। उन्होंने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने के साथ कहा की इस कानून से व्यापारी और व्यापार खत्म हो जायेगा।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments