धनबाद। चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार का एक प्रतिनिमंडल आज नगर आयुक्त से मिलकर पुराना बाजार में महिला टॉयलेट एवं सुलभ शौचालय एवं सफाई के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौपा। मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्य प्रदीप नारनोली, सोहराब खान, पवन सोनी के नेतृत्व में नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार से मिल कर पुराना बाज़ार में महिला टॉयलेट एवं सुलभ शौचालय निर्माण की बात रखी,स्ट्रीट लाइट लगाने एवं सुचारु रूप से बाज़ार की सफाई का भी आग्रह किया गया। नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
प्रतिनिधि मंडल में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्य सोहराब खान,प्रदीप नारनोली,पवन सोनी,विजय सैनी,प्रदीप अग्रवाल,इमरान अली,नवनीत रिटोलिया एवं दीपक कुमार झा उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments