Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य युवा नेता धर्मजीत सिंह ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रमुख सलाहकार साहित्यकार शिक्षाविद भागवत प्रसाद पाण्डेय वशिष्ठ को किया सम्मानित


धनबाद। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य युवा नेता धर्मजीत सिंह ने  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रमुख सलाहकार साहित्यकार जिन्होंने अपनी स्वलिखित 29वीं पूस्तके प्रकाशित करवा चुके हैं  शिक्षाविद भागवत प्रसाद पाण्डेय वशिष्ठ  को ब रवाअड्डा थानांतर्गत विराजपूर स्थित उनके आवास में शाल, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उनकी रचनाओं में पियुष धारा तुलसी के राम नामक पुस्तक से पूरे झारखण्ड प्रदेश गौरवान्वित महसूस किया जिससे प्रभावित होकर भाजपा नेता धर्मजित सिंह ने यह सम्मान दिया। मौके पर नरसिंह पाण्डेय,विश्वजित मुखर्जी,कार्तीक मिश्रा,कुंदन पाण्डेय,टेकलाल महतो आदी उपस्थित हुए। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज प्रदेश महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में आज तक 29 पूस्तके की रचना श्री भागवत प्रसाद पाण्डेय वशिष्ठ जी ने ही किया है। अत हम सभी वशिष्ठ जी के लिए भारत रत्न से नवाजे जाने के लिए सम्बंधित माध्यम से मांग करते हैं।  मांग करने वालों में  स्टेट वार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के चेयरमैन श्री राधेश्याम गोस्वामी,प्रमोद कुमार दूबे,किशोर कुमार पाण्डेय,सुमन पाण्डेय, नर्मदेश्वर पाण्डेय, दीनानाथ दूबे, धरमबीर दूबे, अवनी कुमार तिवारी,अनूप कुमार तिवारी, कृष्णा तिवारी, श्रीमती दीपा कृष्णा तिवारी, श्रीमती नीलम पाठक, श्रीमती मीना तिवारी आदी शामिल है।



Post a Comment

0 Comments