Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शक्ति मन्दिर मे दर्शन करने वाले भक्तों की उमड़ी भीड़, दोपहर 1.30 बजे तक खुले मां के पट्ट





Dhanbad। शक्ति मन्दिर में आश्विन नवरात्र पर अष्टमी के दिन मातारानी के मां गौरी माता के रूप मे पूजन किया गया। पंडित मुकेश पाण्डेय द्वारा यजमान सुनील गंडोत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योती गंडोत्रा से पूरे विधिविधान से पूजन कराया। अष्टमी होने के कारण भक्तों की प्रातः से ही लम्बी कतार लग गई जो प्रातः 5.15 की मंगला आरती का इन्तजार करती रही फिर यह सिलसिला दोपहर 01.30 बजे तक चलता रहा । शक्ति मन्दिर मे कई वर्षों के बाद दर्शन करने वालों की ऐसी भीड़ देखी गई। अष्टमी के दिन रविवार छुट्टी होने के कारण मातारानी के दर्शन के लिए मन्दिर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जिसको सुरक्षित और  सुविधा के साथ दर्शन कराने के लिए मन्दिर कमिटी, महिला पुरुष सेवादर एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से खड़ा रहा ।  मन्दिर कमिटी ने निर्णय लिया है कि सोमवार को अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां मिलने के कारण श्रद्वालु ज्यादा आने की उम्मीद है इसलिए मन्दिर के पट्ट दोपहर 12.30  बजे या भीड़ आने तक खुले रहेंगे । मन्दिर कमिटी का भक्तों से आग्रह है कि दर्शन करने के लिए घर से आराम से निकले क्योंकि जब तक भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहेगा मन्दिर के पट्ट खुले रहेंगे  अगर भक्त भीड़ से बचना चाहते है तो संध्या 4 बजे से 5.30 बजे के बीच आएं। मन्दिर कमिटी ने जो दिशा निर्देश बनाए हैं उसका पालन करें और कीमती सामान,ज्वैलरी पहन कर न आएं। व्रती भक्तों को ध्यान मे रखते हुए वितरण के लिए रोजाना फलाहार खीर बनाई जा रही है।आश्विन नवरात्र मे मातारानी को भोग प्रसाद जीन भक्तों का बुक है उनसे  आग्रह है कि आप सभी आधे घंटे पहले मन्दिर पहुचे ताकि माता रानी को समय से भोग प्रसाद अर्पित किया जा सके । भक्तों के बीच संध्या आरती "हाथों मे लेके दिया करें मां की आरती"विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है सभी महिला श्रद्धालु आरती शुरू होने से पहले ही मन्दिर के पीछे परिसर मे अपना स्थान ले लेते है और फिर आरती और पुष्पांजलि का आनन्द उठाते हैं यह कार्यकर्म नवमी तक चलेगा।

मंदिर मे दर्शन करने आ रहे भक्त लम्बी कतारों मे खड़े रहते हुए बहुत ही धैर्य और मन्दिर के दिशा निर्देश का पालन कर रहे हैं पूरी शक्ति मन्दिर कमिटी सभी भक्तों का आभार व्यक्त करती है।

 शक्ति मन्दिर मे रविवार अष्टमी के दिन कन्या पूजन नौ कन्याओं एवं एक लोंगड़ा(भैरो बाबा) के चरण धोकर हलवा,पुड़ी, चना एवं सब्जी के प्रसाद पूरे विधि विधान से भोग लगाया। पुरी मन्दिर कमिटी प्रबन्धन समिती, महिला पुरुष सेवादार, प्रशासन , मन्दिर के कर्मचारी सभी भक्तो की सेवा मे लगे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments