धनबाद, 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर धनबाद क्लब में सिंदूर खेला एवं रावण दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महिलाओं के लिए सिंदूर खेला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सपना अग्रवाल एवं श्रीमती बरनाली मुखर्जी ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरा वातावरण उत्सव और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। इसके पश्चात शाम 5 बजे रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद क्लब के अध्यक्ष एवं धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव एवं डीएफओ श्री विकास पालीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव श्री बसंत हेलिवाल एवं उपायुक्त श्री आदित्य रंजन जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत अच्छाई और सत्य की ही होती है। विजयादशमी का पर्व हमें अन्याय, अहंकार और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री आदित्य रंजन जी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस प्रतीकात्मक आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। रावण दहन के दौरान उपस्थित सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर धनबाद क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र नरूला, कोषाध्यक्ष श्री दिवाकर पोद्दार, संयुक्त सचिव श्री मोहित डालमिया तथा निदेशकगण श्री दीपक सोनी, श्री मनीष अग्रवाल एवं श्री अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। धनबाद क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता की भावना को सशक्त किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments