धनबाद। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, धनबाद एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाल विवाह के खिलाफ सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं तथा धर्मगुरुओं और आम नागरिकों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई जा रही है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने बताया कि हमारी संस्था धनबाद जिले के 300 गांवों में बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी एवं बाल यौन हिंसा की रोकथाम को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। संस्था का उद्देश्य लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक कर धनबाद को बाल विवाह मुक्त बनाना है।श्री रवानी ने कहा कि इस पावन नवरात्र के अवसर पर हम सभी को बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा तथा बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल हिंसा को रोकने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब हम मां दुर्गा की आराधना करते हैं, तो हमें बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य का भी संकल्प लेना चाहिए। तभी हमारी पूजा और नवरात्र की साधना वास्तव में सार्थक होगी।”



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments