Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवगठित चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार ने लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन,सोहराब खान ने कहा की एक सप्ताह से पुराना बाज़ार को बा-मुश्किल चार घंटे बिजली मिल रही है,विभाग पुराना बाज़ार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है

 


धनबाद। नवगठित चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना द्वारा लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में पुराना बाज़ार रेलवे फाटक से पुराना बाज़ार पानी टंकी तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया,जुलूस में पुराना बाज़ार के सैंकड़ों दुकानदार शामिल थे। चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के प्रतिनिधियों द्वारा बिजली विभाग हाय हाय,बिजली विभाग होश में आओ,होश में आओ,पुराना बाज़ार को निर्बाध बिजली देना होगा,देना होगा जैसे नारे लगा रहे थे।

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्य सोहराब खान ने कहा की एक सप्ताह से पुराना बाज़ार को बा-मुश्किल चार घंटे बिजली मिल रही है,विभाग पुराना बाज़ार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है,इन्वेटर ठप हो जा रहे है जिसके कारण व्यापार चौपट हो रहा है,अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर है स्थिति नही सुधरी तो पुराना बाज़ार के पांच हजार व्यवसाई सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा की बर्दाश्त की भी हद होती है,कोयला हमारा और हम ही लोग बिजली से वंचित,शीघ्र स्थिति नही सुधरी तो हम लोग व्यापार ठप कर के बिजली जीएम के पास अनशन पर बैठने को विवश हो जाएंगे!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संरक्षक भीखू राम अग्रवाल ने कहा की पुराना बाज़ार के साथ बिजली विभाग का सौतेला व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्य पवन सोनी,इमरान अली,विजय सैनी और संजय पांडेय ने कहा की यदि पुराना बाज़ार के साथ भेद भाव बंद नहीं हुआ और बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो हम लोग अपनी अपनी दुकान बंद कर के संवैधानिक ढंग से अनशन पर बैठने पर विवश होंगे!

लचर बिजली व्यवस्था के जन आक्रोश जुलूस में राजेश गुप्ता,सोहराब खान, भीखु राम अग्रवाल,पवन सोनी,संजय पांडेय,विजय सैनी,इमरान अली,गोपाल प्रसाद,दिनेश कुमार,दीपक सिंह,जितेंद्र अग्रवाल,रफीक आलम,सलाउद्दीन महाजन,सुरेंद्र साव,पप्पू साव,सरदार नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में पुराना बाज़ार के व्यवसाई उपस्थित थे!



Post a Comment

0 Comments