Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद निर्माण ( A Citizens Forum) का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद निर्माण जिला संयोजक सह महासचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से मिलकर झरिया की समस्याओं पर विस्तार से बिंदुवार चर्चा किया

 



धनबाद। धनबाद निर्माण ( A Citizens Forum) का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद निर्माण जिला संयोजक सह महासचिव , झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन राजीव शर्मा के नेतृत्व में महाप्रबंधक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड  अशोक कुमार सिन्हा, अधीक्षण अभियंता  एस के कश्यप, धनबाद प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता  शिवेंद्र जी, झरिया के कार्यपालक अभियंता  मनीष चंद्र पूर्ति, झरिया के सहायक अभियंता श्री आलोक करकेट्टा, झरिया के कनीय अभियंता श्री राकेश कुमार के की उपस्थिति में झरिया की समस्याओं पर विस्तार से बिंदुवार चर्चा की गई।


राजीव शर्मा ने बताया कि इस भीषण गर्मी के दौर में झरिया प्रमंडल में 24 घंटे में बमुश्किल 8 – 10 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे आम जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। व्यापार-उद्योग से लेकर छात्रों के पठन – पाठन और गृहणियों सभी पीड़ित हैं। इस स्थिति को सुधार किए जाने की आवश्यकता है।


1) झरिया सेक्शन में 1 न० एवं 3 न० का  AB स्विच लंबे समय से खराब है, जिससे छोटे-छोटे मरम्मत कार्यों के लिए सभी क्षेत्रों की बिजली काट दी जाती है। हमारा आग्रह है कि इसे अविलंब बदल कर नया लगाया जाए। 


*इस पर महाप्रबंधक श्री अशोक सिन्हा ने 2 दिन में स्विच बदले जाने की बात कही। इस पर अनावश्यक रोक लगाने और फेस उड़ने की स्थिति में ही सुबह एक घंटे और शाम के समय एक घंटे ही शटडाउन की बात कही*


2) श्री उपेन्द्र गुप्ता ने  सभी ट्रांसफॉर्मर की पीक और नॉन पीक आवर में जाँची की जाए और लोड की आवश्यकतानुसार ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाए।जर्जर तारों को बदलने का कार्य तत्काल शुरू किया जाए और 11 KV वायर में सेफ़्टी गार्ड लगाया जाए।


*सभी ट्रांसफार्मर की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी और जांचा जाएगा कि किस ट्रांसफार्मर पर  लोड की स्थिति क्या है, साथ ही साथ कुछ क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने के लिए requisition किया जाएगा और बाजार क्षेत्रों में 11केवी के नीचे आवश्यकतानुसार गार्ड वायर लगाया जाएगा।*

 

3) श्री शिवचरण शर्मा ने झरिया बाजार में निगम की उपलब्ध जमीन पर एक कार्यालय का निर्माण किया जाए और ATP मशीन लगाई जाए जिससे विपत्र के भुगतान में आसानी हो सके।


*इसके लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा।* 


5) श्री शैलेश सिंह ने भागा में सब-स्टेशन के निर्माण की पहल शुरू करने की बात कही।


*इसकी जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आदेश आदेश कार्यपालक अभियंता श्री मनीष चंद्र पूर्ति को दिया गया।*


6) राजीव शर्मा ने बताया झरिया के कनीय अभियंता का मोबाईल फोन से संपर्क करना बेहद मुश्किल है और सदा व्यस्त दिखाता है, जिससे बिजली की स्थिति की जानकारी नहीं मिलती है। इस व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए।  झरिया में सहायक विधयुत अभियंता प्रभार में हैं और कभी भी उपलब्ध रहते ही नहीं हैं। हमारा आग्रह है कि झरिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में पूर्णकालिक सहायक विधयुत अभियंता की पोस्टिंग की जाए। 


*अधीक्षण अभियंता श्री एस के कश्यप ने सूचना तंत्र मजबूत कर जो भी बिजली संबंधी सूचना उपलब्ध हो उसे तत्काल उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से उपभोक्ताओं को अद्यतन जानकारी एवं संपर्क में रहने का निर्देश दिया तथा अधिकारियों की कमी की बात कही, झरिया क्षेत्र में एक एक अभियंता कई क्षेत्रों के प्रभार में चल रहे है, इस संदर्भ में मुख्यालय से और अधिकारियों के लिए आग्रह किया जाएगा*


8)श्रीकांत अम्बष्ट ने झरिया क्षेत्र में लोड  क्षमता बढ़ाने और नए कनेक्शन हेतु कैम्प लगाने की व्यवस्था की जाए , जिससे आम जन को आसानी हो और विभाग को राजस्व की भी प्राप्ति भी हो। इस संदर्भ में हम बाजार क्षेत्र में कैम्प लगाने में भी सहयोग करने को तैयार हैं।


*इस पर महाप्रबंधक श्री अशोक सिन्हा ने माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को झरिया के विभिन्न बाजार क्षेत्र में कैंप लगाने का निर्देश दिया जिससे उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन और लोड बढ़ाने में मदद हो*


 9)श्री अरुण साव ने महाप्रबंधक ने ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करने की बात कही, अभी धनबाद क्षेत्र में 4 ट्रांसफार्मर ट्रॉली सिस्टम और झरिया क्षेत्र में एक ट्रॉली ट्रांसफार्मर सिस्टम है, जिससे तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में लाभ उठाया जा सकता है।


श्री शुभाशीष रॉय ने फूसबंगला क्षेत्र में बिजली की बदतर होती स्थिति और उसे दारुस्त करने हेतु अपने सुझाव दिए।


उपरोक्त बैठक में अध्यक्ष, झरिया खुदरा वस्त्र व्यवसाई संघ सह धनबाद निर्माण के झरिया संयोजक श्री उपेन्द्र गुप्ता, झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स से श्री श्रीकांत अम्बष्ट, श्री शिव चरण शर्मा, दीपू दत्ता, श्री अरुण साव, श्री शैलेश सिंह, श्री गणेश गुप्ता, फूसबंगला चैंबर ऑफ कॉमर्स से श्री शुभाशीष रॉय, श्री संजय चौधरी, श्री अमित कुमार साहू, श्री शिव शंकर भारती, श्री सत्यनारायण भोजगढ़िया, किशोर कुमार इत्यादि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments