Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुक्त, कस्टम बिहार - झारखंड यशवर्धन पाठक ने ज्योति विशेष विद्यालय के बच्चों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत आर ओ वाटर प्यूरीफायर स्कूल को प्रदान किया


धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  यशवर्धन पाठक, भा0 रा0 से0 (आयुक्त, कस्टम , बिहार - झारखंड) उपस्थित हुए। इस मौके पर जीवन ज्योति के विशेष बच्चों ने उन्हें अपने द्वारा निर्मित फ्लावर बुके एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्कूल की प्राचार्या सुश्री अपर्णा दास जी  से स्कूल भ्रमण के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों के साथ होने वाले क्रियाकलापों के बारे में जाना ।  रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के पूर्व अध्यक्ष श संजीव बेओत्रा जी ने उन्हें बताया कि रोटरी क्लब के द्वारा समाज सेवा के विभिन्न प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत विगत 35 वर्षों से जीवन ज्योति दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती आ रही है।  कार्यक्रम की शुरुआत में जीवन ज्योति के विशेष बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दे कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि श्री यशवर्धन पाठक, भा0रा0से0  ने जीवन ज्योति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के बच्चों के द्वारा सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया गया राष्ट्रगान मेरे जीवन के यादगार पलों में से एक रहेगा। उन्होंने जीवन ज्योति विशेष विद्यालय के बच्चों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत  आर0 ओ0 वाटर प्यूरीफायर स्कूल को प्रदान किया। साथ हीं भविष्य में भी जीवन ज्योति विद्यालय को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम के उपरांत श्री राजेश परकेरिया (सचिव, जीवन ज्योति) ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका सहयोग हमेशा जीवन ज्योति को मिलता रहेगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री यशवर्धन पाठक,भा0रा0से0, श्री राजेश परकेरिया, श्री संजीव बेओत्रा ,  श्री पार्था सिंहा, अपर्णा दास एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments