धनबाद। धनबाद जिला जनता दल यू. के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 सितम्बर, 2024 को झरिया विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन अनिल टॉकिज भागा झरिया में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, जनता दल यू. के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, बिहार सरकार के मंत्री सह झारखण्ड प्रभारी अशोक चौधरी, बिहार के एम.एल.सी. विजय सिंह एवं बिहार के एम.एल.सी.सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, झारखण्ड युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह सहित धनबाद जिले से आने वाले सभी प्रदेश के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी सहित सभी प्रकोष्ठ के नेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसकी तैयारी के लिए 11 सदस्य तैयारी समिति बनाई गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सघन्न रूप से जनसम्पर्क अभियान भी चलाया जा रहा है और आने वाला विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा से जनता दल यू. कार्यक्रम के माध्यम से अपना दावा ठोकेगी। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, अनुज कुमार, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, जय प्रकाश यादव, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे आदि मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments