Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी युथ ब्रिगेड ने चेतना महाविद्यालय सहराज गोविंदपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर 400 मरीजो का जांच कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया

 



धनबाद। मारवाड़ी युथ ब्रिगेड के द्वारा चेतना महाविद्यालय सहराज गोविंदपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि दूर दराज गांवों से आए 400 मरीजो का जांच कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया मरिजो में ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।मारवाड़ी युथ ब्रिगेड के जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में धनबाद के जाने-माने सुप्रसिद्ध डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल डॉ विनीत अग्रवाल डॉक्टर विवेक डोकानिया डॉक्टर उर्मी अग्रवाल डॉक्टर अभिनव गौरव डॉक्टर यश अग्रवाल डॉ नीतू श्रीवास्तव एवं डॉक्टर लोकेश जालान अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर निशुल्क सेवा प्रदान की।सभी मरीजों का ब्लड ग्रुप ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की भी जांच की गई।यूथ ब्रिगेड के कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न गांव से आए 150 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त वस्त्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल अरविंद सतनालीका अशोक केडिया जितेंद्र अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल संजीव अग्रवाल  कुलदीप अग्रवाल मोहन अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल संजय गोयल पवन अग्रवाल राजेश पटवारी राजेश अग्रवाल दीपक गुप्ता अमित अग्रवाल विक्की अग्रवाल  चंदा पोद्दार सुनीता अग्रवाल कविता गुप्ता हेतल पारकरिया राजीव गोयल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments