Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मनईटाड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नवनिर्मित कमेटी का अधिवेशन संपन्न,मनईटाड़ चेंबर के अध्यक्ष बने जगदीश साव

 


धनबाद:रविवार को साहू धर्मशाला मनईटाड़ में मनइटाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के नव निर्मित कमेटी का अधिवेशन किया गया। अधिवेशन का अध्यक्षता मनइटाड़ चैंबर के अध्यक्ष जगदीश साव एवं संचालन कुकु ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला चैंबर फेडरेशन के महासचिव अजय नारायण लाल उपस्थित थे,उन्होंने कहा कि मनइटाड़ चैंबर एक सशक्त चेंबर के रूप में पूरे धनबाद में एक विकसित चैंबर रूप में होगा, चेंबर के सभी दुकानदारों के समस्याओं  में काम आएंगे तथा दुकानदारों  के दुख तकलीफों में उनका साथ रहेंगे।मनइटाड़ चेंबर के अध्यक्ष जगदीश साव ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गया है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा एवं संगठन को और मजबूत करूंगा, अधिवेशन में मुख्य रूप से सचिव राजेश वर्मन, कोषाध्यक्ष कुंदन साव, सह-सचिव राणा चट्टराज, उपाध्यक्ष विकास साव,भारतजी भगत,महेश्वर मोदी,मनोज साव, हीरा साव, बबलू सिंहा, राजा केसरी, मनीष कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments