Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बंगाली समाज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बरवाअड्डा मंडल पाड़ा में मनाया, रीना मंडल ने कहा कि आज का दिन जश्न मनाना ही नहीं बल्कि आधी आबादी के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है



Dhanbad।  बंगाली समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बरवाअड्डा मंडल पाड़ा में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जैक अध्यक्ष  रेखा मंडल उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। समाजसेवी रीना मंडल ने कहा कि यह दिन केवल महिलाओं को बधाई देने का नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने और सम्मान देने का अवसर है। इस दिन का उद्देश्य केवल महिलाओं की सफलता का जश्न मानना ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा महिला हर क्षेत्र में अपना योगदान देती है महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करना समाज का कर्तव्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपना अपना वक्तव्य रखा। सभी महिलाओं का वक्तव्य सुनकर रेखा मंडल ने कहा हम सरकार से मांग करेंगे कि महिलाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित के साथ सुरक्षा भी  दी जाए। महिलाओं को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ो महिलाओं का योगदान रहा। सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी। जो महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, बुजुर्ग, वृद्ध, विधवा उन सभी महिलाओं को रेखा मंडल जी के द्वारा वस्त्र प्रदान की गई। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर सभी सम्मानित महिलाओं को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में  सावित्री विश्वकर्मा, अन्नु विश्वकर्मा, कविता देवी, उषा गुप्ता, मंजू मोइरा, बदला मंडल, रूपबाला बाउरी, कलावती बाउरी, चपला बाउरी, मेनका बाउरी ,निरासी महतो, सुंदरा देवी मंडल, संजू महतो, भादु रानी मंडल, रोमा प्रसाद, सुनीता विश्वकर्मा, सोनाली मंडल, शेफाली मंडल, कपूरा मंडल, छेनू मंडल मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments