Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला कांग्रेस के होली मिलन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी हुए शमिल, कहा होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है

 


धनबाद। बेकार बांध ब्लेसिंग हाल में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा होली मिलन समारोह का भब्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद जिला कांग्रेस संगठन के प्रभारी डॉ. इन इरफान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका  स्वागत किया। एक दुसरे को अबीर -गुलाल लगाकर गले मिलें और सभी ने जिलावासियों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया।डॉक्टर इरफान अंसारी ने होली मिलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। सभी से गले मिलकर मिलकर एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगाया और अपनी गायकी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि होली का त्योहार हमलोगों के बीच प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे का संदेश देता हैं। हमलोग इसे मिलजुल करके मनाएं और आपसी एकजूटता को सदैव बनाए रखें। रंगभेद की नीति से हमलोग दूर रहें। यह हमारे कांग्रेस की विचारधारा हैं। मंत्री श्री अंसारी ने कहा होली रंगो का त्योहार है। 

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने हमे रंग बदलने वालो से बचना है कांग्रेस सभी धर्म का सम्मान करती है उन्होने कहा कि इस होली पर हम लोग गले मिलकर एक दूसरे को आपसी भाईचारा व एकता का संदेश दें और समाज में सामाजिक समरसता को कायम रखने का काम करें। उन्होंने कहा की होली का त्योहार सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं।  जाति -पाति भेदभाव को भूलाकर हमलोग आपस में मिलजुल कर होली शांतिपूर्ण तरिके से आपस में मिलजुल कर रहें।जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशीद राजा अंसारी ने कहा कि होली जाति -पाति भेदभाव धर्म से अलग हटकर मनाने का त्यौहार हैं। आइए हमलोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे का संदेश दें। ताकि देश व समाज में भी एक संदेश जाए कि हम सर्व धर्म संभाव के साथ होली के इस पवित्र त्योहार को मिलजुल करके आपसी भाईचारे के साथ बिना किसी द्वेष के मनाएंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह राशिद रजा अंसारी,झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मदन महतो, रविरंजन सिंह,रामगोपाल भुवानिया,मनोज यादव,राजेश्वर यादव,योगेन्द्र सिंह योगी, मंटू दास,य कुमार गौरव उर्फ सोनू, महीला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिता राणा,नंदलाल पासवान, अशोक प्रकाश लाल,अछयवर प्रसाद,कालीचरण

 यादव, महेंद्र कुमार दूबे कयूम खान, लक्ष्मण तिवारी, इरफान खान चौधरी,राजू दास,बिजेंद्र पासवान, डाक्टर संतोष राय, प्रभात सुरोलिया,बंमभोली सिंह,मृत्युंजय सिंह डीएन यादव मुकेश कुमार, राजेश राम,योगेश रजक,इदु अंसारी, बब्लू दास, लगनदेव यादव, इंदल यादव, माधव सिंह अजय सिंह,नवीन पासवान राम विलास राम,जयप्रकाश चौहान, प्रीतम रवानी, निवारण महतो,अशीस सिंहा,जीतेश सिंह, पप्पू पांडेय,बिट्टू सिंह , अरविंद सैनी बिजेंद्र यादव,नागेंद्र सिंह राकेश पासवान गौतम पासवान महेंद्र पासवान,कृष्ण पटेल, शरीफ अंसारी गोपाल धारी, बलराम महतो, आदित्य आनंद सुरज वर्मा,अनू पासवान, धनेशवर ठाकुर, मनोहर दास, टिंकू अंसारी, सनी सिंह देवेंद्र पासवान, सहित सैकड़ो कार्यकताओ ने होली मिलन समारोह मे सम्मलित हुए। 


Post a Comment

0 Comments