Dhanbad। JPSC 2023 सफल बंदना कुमारी को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति सह झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति ने सम्मानित किया।आज 27 जुलाई को JPSC 2023 में सफलता का परचम लहराने वाली प्रभाष मंडल की सुपुत्री बंदना कुमारी को झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति सह सूंड़ी समाज की ओर से शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं आगे उनकी उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और यह भी वादा किया गया कि आगे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद की आवश्यकता हो तो समिति उसका हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।सम्मानित करने वालों में मुख्यरूप से सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, धरनीधर मंडल, झारखंड बंगाल भाषी उन्नयन समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल, बुनू गोराई ,भादुरानी मंडल,नूना मंडल, सुनीता देवी, बीना प्रजापति ,अशोक मंडल, दीपक मंडल, उज्जवल मंडल आदि अनेकों समाज प्रेमी उपस्थित थे।
0 Comments