Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रिवाह बाय तनिष्क का ‘मैथिली’ कलेक्शन लॉन्च, मधुबनी कला से सजी आधुनिक दुल्हनों की खास पेशकश

 



अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर, 18 कैरेट सोने में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम

धनबाद: अक्षय तृतीया पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी ब्रांड ‘रिवाह बाय तनिष्क’ ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘मैथिली’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मधुबनी कला की कालजयी सुंदरता से प्रेरित है। इसमें कमल, मोर और मछली जैसे पारंपरिक रूपांकनों को सोने के आभूषणों में खूबसूरती से उकेरा गया है। 18 कैरेट सोने से तैयार इस कलेक्शन में बारीक फिलीग्री, रवा कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन का शानदार मेल देखने को मिलता है। चोकर, हार, झुमके और नथिया जैसे आभूषण दुल्हन के संपूर्ण श्रृंगार को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। साथ ही पारंपरिक ‘चूड़ामणि’ को आधुनिक रूप देकर पेंडेंट के रूप में भी उपयोगी बनाया गया है। कलेक्शन की खासियत ‘मॉड्यूलर मांग टीका’ है, जिसे अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। 

इस कलेक्शन का चेहरा अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं, जो इसकी सांस्कृतिक गहराई और आधुनिक दुल्हन के आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।लॉन्च के अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के आरबीएच ईस्ट, शाह गौरव कृष्ण ने कहा कि बिहार और झारखंड की महिलाएं अपनी परंपराओं को गर्व के साथ संजोती हैं और ‘मैथिली’ कलेक्शन उन्हीं के इस जज्बे का उत्सव है।  वहीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनना उनके लिए खास है, क्योंकि यह ‘मैथिली’ महिला की शक्ति, शालीनता और पहचान को दर्शाता है।  डिजाइन हेड गरिमा माहेश्वरी ने बताया कि कलेक्शन को तैयार करने के लिए टीम ने मिथिला की पारंपरिक कला और कारीगरों से प्रेरणा ली है, जिसे आधुनिक ज्वेलरी डिजाइन में ढाला गया है।

कंपनी ने 10 अप्रैल से विशेष ऑफर भी पेश किए हैं, जिसमें हर खरीदारी पर सोने का सिक्का मुफ्त, डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू शामिल है।

Post a Comment

0 Comments