Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस ने हृदयाघात से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया



Dhanbad। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर झरिया स्थित सामाजिक परियोजना कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस ने हृदयाघात से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम झरिया के लर्न एंड प्ले स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। मौके पर 30 से अधिक किशोर छात्रों और लोगों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण के साथ CPR प्रशिक्षण भी दिया गया।पाटलिपुत्र नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल के  तकनीशियन सैकत दास ने दिखाया कि हृदयाघात के मरीज को प्रति मिनट 100-120 बार की गति से CPR कैसे दी जाती है। कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि, “यदि किसी सामान्य व्यक्ति को CPR देना आता है तो वह किसी की जान बचा सकता है।   पर उन्हें सीपीआर के सही तरीका जानना चाहिए "। लोगों की बरसों से स्वास्थ्य संकट में सहायता देने वाले समाजसेवी मालांच कर ( मिनचू दा) ने समझाया कि छात्रों के जीवन में स्वास्थ्य जागरूकता कितनी महत्वपूर्ण है। CPR किसी की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। पिनाकी रॉय, कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस के संस्थापक, ने कहा कि झरिया कोलफील्ड्स की स्वास्थ्य स्थिति बहुत खराब है, लोगों को स्वयं सचेत होना चाहिए और आत्म-सुरक्षा करनी चाहिए। सरकारी प्रणाली प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, हालांकि DMFT जैसे कोष और 5940 करोड़ के मास्टर प्लान का एक हिस्सा झरिया के लोगों के लिए मौजूद है। पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। कोई डी एम एफ टी के तरफ से कोई चिकत्सालय भी नहीं है।  कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस की एक छात्रा, नंदिनी कुमारी, ने कहा, “सीपीआर प्रशिक्षण के बारे में जानकर हमें अच्छा लगा, यह आसान है लेकिन इसमें गंभीरता की जरूरत है।”कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेज के छात्र छात्राओं ने CPR देने के ऊपर एक गाना प्रस्तुत कर   किया। गाना के शीर्षक है  " उठो उठो जागो जागो ' ।CCC की मौसुमी रॉय ने नर्सिंग होम टीम को सीपीआर प्रदर्शन के लिए सभी को धन्यवाद दिए।


स्वास्थ संचेतना शिविर में  में  सीसीसी के पिनाकी रॉय  सैकत दास,  मालांच कर ( मिनचू) ,  संजय पासवान, अशोक मोदक , मौसुमी रॉय, संजय पंडित, दुर्गी कुमारी, गीता देवी, दुर्गा कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजवीर कुमार, राजू कुमार, जिया कुमारी, सिमरन कुमारी,  सोनू कुमार, पायल कुमारी, अमित कुमार,  जीवन कुमार, अंशु कुमार  आदि कई छात्र उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments