Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में पहली बार आयोजित होगी राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी,य तीन दिवसीय प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक जीवन ज्योति संस्थान में आयोजित होगी





धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन जीवन ज्योति विशेष विद्यालय मे किया गया।  जीवन ज्योति के सचिव  राजेश परकरिया जी ने सभी को  बताया कि धनबाद में पहली बार राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त 2026 तक जीवन ज्योति संस्थान, बेकार बांध, धनबाद में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य कला प्रेमियों एवं आम नागरिकों को कला, रंग, भावनाओं और कहानी कहने की रचनात्मक अभिव्यक्ति से रूबरू कराना है। प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। Eस राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का संयुक्त आयोजन Guild of Fine Arts (GOFAA), जीवन ज्योति संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद (डिस्ट्रिक्ट 3250) एवं Metro Hard Coke द्वारा किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी धनबाद के कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आम लोगों में कला के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस कला प्रदर्शनी मे राँची, बनारस, हैदरबाद एव्ं कोलकता के आर्टिस्ट अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख सदस्य

- राजेश पारकेरिया – सचिव, जीवन ज्योति

- दीपा गोयल – सदस्य, GOFAA

- राजीव गोयल – निदेशक, Metro Hard Coke

- हरमन चोपड़ा – कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद

- विकास शर्मा- असिस्टेंट गवर्नर, रोटरी क्लब

- अपर्णा दास – प्राचार्या, जीवन ज्योति विशेष विद्यालय

- मनोज कुमार साव, आर्ट टीचर, राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर

आयोजकों ने धनबाद के सभी कला प्रेमियों, कलाकारों, विद्यार्थियों, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों तथा आम नागरिकों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। साथ ही शनिवार 22 अगस्त को धनबाद के कलाकारों के लिए एक आर्ट वर्कशॉप का भी आयोजन किया जायेगा। 

यह प्रदर्शनी धनबाद में कला, रचनात्मकता और कहानी कहने की एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी।

Post a Comment

0 Comments