धनबाद। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में IIT (ISM), धनबाद के पूर्व उपनिदेशक एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रोफेसर धीरज कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर धीरज कुमार को यह विशेष सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के निमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ स्वागत समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर उन्हें देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी सहित देश के अनेक विशिष्ट राजनेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। प्रोफेसर धीरज कुमार जी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि धनबाद एवं पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने उन्हें सम्मानित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस सम्मान समारोह में अरविंद शर्मा जी, विनोद कुमार सिंह, राम प्रवेश शर्मा, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रामदुलार राय, ओम प्रकाश कुंवर, नरेश राय, नागेंद्र राय, रणधीर मिश्रा, बबलू शर्मा, सतीश कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments