Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ANAA-TG नॉर्थ इंडिया – दिल्ली रीयूनियन 4.0 का आयोजन आज

 



धनबाद: ऑल नोबिलियन्स अचीवर्स एसोसिएशन – द ग्लोबल (ANAA-TG) द्वारा 4th नॉर्थ इंडिया – दिल्ली रीयूनियन 4.0 का आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर नोबिलियन्स, पूर्व शिक्षक, मित्र एवं उनके परिवार एक साथ जुटेंगे और पुरानी यादों को ताजा करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करेंगे। यह आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI), विनय मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आठ सम्मानित पूर्व शिक्षकों की उपस्थिति होगी — श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती मीरा लाल वर्मा, श्री रियाज़ अहमद, श्रीमती राज विज, श्रीमती शकुंतला अमर,श्रीमती परवीन इकबाल,  श्रीमती सीमा अंजुम, और  श्रीमती सुदेशना भट्टाचार्य । पूर्व छात्रों को अपने शिक्षकों से मिलने, उनका आभार व्यक्त करने और पुरानी यादें साझा करने का विशेष अवसर मिलेगा। रीयूनियन में पूर्व छात्रों के बीच नेटवर्किंग, खेल, क्विज़, मनोरंजक गतिविधियां, स्कूल के दिनों की यादें साझा करना तथा पारिवारिक मिलन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य नोबिलियन्स के बीच मजबूत और आजीवन संबंधों को बढ़ावा देना तथा नए सामाजिक एवं पेशेवर संपर्क विकसित करना है। इस आयोजन को सफल बनाने में फाउंडर मेंबर नोबिलियन मयंक सिंह के साथ डा. मनोज कुमार, अशुतोष आनंद, शुभांकर सेनगुप्ता, निशा लता जयसवाल, कृतिका रचना, कुमार करण, शुभम चौहान और खुशबू का महत्वपूर्ण योगदान है।ANAA-TG के फाउंडर मेंबर नोबिलियन मयंक सिंह ने कहा, “दिल्ली रीयूनियन 4.0 केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि उन रिश्तों और यादों का उत्सव है जो स्कूल के दिनों के बाद भी हमें जोड़कर रखते हैं। हमारे शिक्षकों की उपस्थिति इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है। हमारा प्रयास है कि नोबिलियन परिवार के बीच संपर्क, सहयोग और आपसी जुड़ाव लगातार मजबूत होता रहे।”आयोजकों ने सभी नोबिलियन्स से अपने परिवार के साथ इस विशेष अवसर में शामिल होने और नॉबिलियन परिवार के साथ पुरानी यादों एवं नए संबंधों का जश्न मनाने का आग्रह किया है।



Post a Comment

0 Comments