धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय, धनबाद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक गतिविधि सप्ताह (Cultural Activity Week) का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस सप्ताह के दौरान छात्र-छात्राएँ कला, नृत्य, संगीत, तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। आज प्रथम दिन कार्यक्रम का आगाज अंतर सदन एकल गीत तथा नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा किया गया । इन गतिविधियों का उद्येश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सहयोग और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विद्यालय के प्राचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन मे कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments