Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एएनएए-टीजी नॉर्थ इंडिया–दिल्ली रीयूनियन में पुराने सहपाठियों और शिक्षकों ने एक मंच पर आकर स्कूल के दिनों की यादों को फिर से जीवंत किया




Dhanbad। स्कूल के दिनों की सुनहरी यादों, पुराने मित्रों की आत्मीय मुलाकात और गुरुजनों के प्रति सम्मान को समर्पित एएनएए-टीजी (ऑल नोबिलियन्स अचीवर्स एसोसिएशन–द ग्लोबल) नॉर्थ इंडिया–दिल्ली रीयूनियन ४.० का आज नई दिल्ली में भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया।चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नोबिलियन्स, उनके परिवारों तथा आठ सम्मानित पूर्व शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षों बाद पुराने सहपाठियों और शिक्षकों को एक मंच पर लाकर स्कूल के दिनों की यादों को फिर से जीवंत करना तथा नोबिलियन परिवार के बीच मित्रता, सम्मान और अपनत्व के रिश्ते को और मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण एवं स्वागत किट के वितरण से हुई। इसके बाद जलपान, दीप प्रज्वलन और विद्यालय प्रार्थना के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। डी नोबिली स्कूल की पारंपरिक प्रार्थना सभा (मॉर्निंग प्रेयर) से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, उसके उपरांत १ मिनट का मौन रखा गया जो हमारे साथ हमारे प्रशिक्षक, प्रशिक्षिका व साथी इस दुनिया में नहीं रहे उनके आत्मा की शांति और परिवार के लिए प्रार्थना किया गया। थॉट फॉर द डे, न्यूज, इत्यादि जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को सीधे अपने स्कूल के दिनों में पहुंचा दिया।

विशेष आभार

आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए मयंक सिंह, डॉ. मनोज कुमार, आशुतोष आनंद, निशा लता जायसवाल, शुभांकर सेनगुप्ता, शुभम कुमार, खुशबू भारती, कृतिका रचना और कुमार करण सहित पूरी आयोजन टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में शामिल प्रमुख गणमान्य व्यक्तित्व

कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, उद्योग, विधि एवं विभिन्न पेशों से जुड़े कई प्रमुख नोबिलियन्स ने भाग लिया:

१. प्रशासनिक एवं सरकारी सेवाएँ

दीपक अग्रवाल, आईएएस – मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), नेफेड (NAFED)

डॉ. मनोज कुमार – अपर सचिव, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार

डॉ. यशोवर्धन पाठक, आईआरएस – जीएसटी आयुक्त (GST Commissioner), नोएडा

२. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र

मेदांता, बीएलके मैक्स और एशियन अस्पताल जैसे शीर्ष संस्थानों में कार्यरत प्रसिद्ध चिकित्सक:

डॉ. रोहित कौशल – निदेशक एवं प्रमुख, यूरोलॉजी, रोबोटिक्स एवं किडनी ट्रांसप्लांट, एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद

डॉ. अर्नेश भट्टाचार्य – एसोसिएट कंसल्टेंट, सेंटर फॉर न्यूरोसाइंसेज, बीएलके मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली

डॉ. उमा किशोर – नेफ्रोलॉजिस्ट (गुर्दा रोग विशेषज्ञ)

डॉ. नवाब अख्तर – कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ)

डॉ. शिखा प्रिया – चिकित्सा विशेषज्ञ

३. उद्यमी एवं उद्योगपति

काशिफ निजाम उस्मानी – प्रबंध निदेशक, उस्मानी ग्रुप

अलेकेश रॉय – आईएफबी इंडस्ट्रीज

आशुतोष आनंद – सह-संस्थापक, मोबिलएनएक्सटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

४. विधि क्षेत्र (अधिवक्ता एवं कानूनी विशेषज्ञ)

नंदन कुमार झा – अधिवक्ता, भारत का सर्वोच्च न्यायालय

कुमार करण – अधिवक्ता

शुभम चौहान – अधिवक्ता, भारत का सर्वोच्च न्यायालय

तृप्ति विनी – वरिष्ठ साझेदार, हम्मुराबी एंड सोलोमन पार्टनर्स

५. अन्य विशिष्ट पेशेवर (चार्टर्ड अकाउंटेंट, वास्तुकार, इंजीनियर एवं शिक्षाविद)

शुभंकर सेनगुप्ता – प्रधान वास्तुकार, अर्बन इन्फिल

चिंतन गांधी – प्रमुख प्रदर्शनी डिज़ाइनर, नेशनल बुक ट्रस्ट

बिष्णु अग्रवाल्ला – चार्टर्ड अकाउंटेंट, बीएमआरडी एंड एसोसिएट्स

मनीष सक्सेना – महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी), त्रिवेणी इंजीनियरिंग

निशा लता जायसवाल – प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका (अंग्रेजी), उर्सुलाइन कॉन्वेंट

पूर्व शिक्षकों का सम्मान

समारोह का सबसे भावुक एवं महत्वपूर्ण क्षण अपने पूर्व शिक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन रहा।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त डी नोबीली सीएमआरआई, सिंदरी, सिजुआ, मैथन से श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती मीरा लाल वर्मा, श्री रियाज़ अहमद, श्रीमती राज विज, श्रीमती शकुंतला अमर, श्रीमती परवीन इकबाल, श्रीमती सीमा अंजुम और श्रीमती सुदेशना भट्टाचार्य का सम्मान किया गया।

अपने पुराने शिक्षकों को वर्षों बाद अपने बीच पाकर पूर्व छात्र भावुक दिखाई दिए। सभी ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया।

विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे नोबिलियन्स

शिक्षकों के सम्मान के बाद उपस्थित डी नोबिली स्कूल डिगवाडीह, सीएमआरआई, सिंदरी, सिजुआ, मैथन, मुगमा, चंद्रपुरा के पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया। विभिन्न पेशेवर एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत उपस्थित नोबिलियन्स में शामिल रहे—


1. अभिषेक पाठक – वरिष्ठ व्यवसाय प्रमुख, बजाज फाइनेंस लिमिटे

2.  अमित सेन – सहायक उपाध्यक्ष, बैंक ऑफ अमेरिका कंटिन्यूम इंडिया

3.अनूप कुमार गुप्ता – १६१६ होल्डिंग्स इंडिया

4. बिष्णु अग्रवाल्ला – बीएमआरडी एंड एसोसिएट्स

5.  चिंतन गांधी – प्रमुख प्रदर्शनी डिज़ाइनर, नेशनल बुक ट्रस्ट

6.कौशिक अधिकारी – निदेशक, कल्कासॉफ्ट इन्फोटेक

7.खुशबू – व्यवसायिक क्षेत्र में कार्यरत

8. कौशिक सरकार – कौशिकसरकार एलएलसी

9. कृतिका रचना – वरिष्ठ प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक


10. मनीष सक्सेना – महाप्रबंधक, त्रिवेणी इंजीनियरिंग

11. मनीष सिन्हा – कार्यक्रम प्रबंधक, काइंड्रिल

12. मार्कंडेय मिश्रा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल

13. मयंक सिंह – भूविज्ञानी


14. पिउली – विषय-वस्तु लेखिका

15. राज नंदन – निदेशक, क्लासिक डिस्प्ले सिस्टम्स

16. रविंदर अमर – उपाध्यक्ष, एसएपी

17. संजीव कुमार सिन्हा – उप महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल

18. सुबीर कुमार – सहायक महाप्रबंधक, आर्या.एजी

19. सनी सुमांशु – बैंकिंग क्षेत्र

20. सुप्रिया जायसवाल – व्यवसायिक क्षेत्र

21. सुसांतो दासगुप्ता – सहायक उपाध्यक्ष, सन लाइफ

22. तृप्ति विनी – वरिष्ठ साझेदार, हम्मुराबी एंड सोलोमन

23. विवेकानंद झा – सहायक महाप्रबंधक, हुंडई मोटर

खेल, संगीत और पुरानी यादों ने लौटाया स्कूल का दौर

पूर्व छात्रों के परिचय के बाद खेल, मनोरंजक गतिविधियों और संवादात्मक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह भर दिया।

विभिन्न खेलों और गतिविधियों के दौरान पुराने स्कूल के दिनों से जुड़ी यादें, किस्से और अनुभव फिर से सामने आए। वर्षों बाद मिले मित्रों ने जमकर हंसी-मजाक किया और एक-दूसरे के साथ पुरानी यादें साझा कीं।

संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह के अंत में सभी नोबिलियन्स ने एक साथ स्कूल सॉन्ग गाया।

स्नेहपूर्ण विदाई के साथ हुआ समारोह का समापन

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट दोपहर के भोजन के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों ने एक-दूसरे से आत्मीयता के साथ विदाई ली और भविष्य में फिर मिलने का संकल्प लिया।

यह आयोजन केवल एक पुनर्मिलन नहीं था, बल्कि पुरानी यादों, गुरुजनों के प्रति सम्मान, दोस्ती और नोबिलियन परिवार की एकजुटता का उत्सव बन गया।

Post a Comment

0 Comments