Dhanbad। बीसीसीआई की सेंटर आफ एक्सीलेंस ने धनबाद की अनंदिता किशोर को महिला तेज गेंदबाज के लिए आयोजित कैंप में आमंत्रित किया है। अनंदिता को सीनियर चयन समिति ने इस कैंप के लिए चुना है। बेंगलुरु के सेंटर आफ एक्सीलेंस में आयोजित यह कैंप तीन से नौ अगस्त तक चलेगा। बीसीसीआई की ओर से जेएससीए को भेजे ईमेल में अनंदिता को दो अगस्त को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
उनके इस चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इसके पहले अनंदिता विश्वकप अंडर-19 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर वे लगातार राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहीं।महिला समिति की चेयरमैन डा. सरिता सिन्हा, सदस्य आसनी सिंह, डा. नीतू सहाय, पूनम शर्मा, सुप्रिया कुमारी, डा. रीना बर्नवाल , महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा, मनोज कुमार सिंह, ललित जगननी,जावेद खान ,उत्तम बिस्वास ,साध्वेंद्र सिंह के अलावा, संजीव राणा, अशोक सराफ, आदि ने भी अनंदिता किशोर की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments