धनबाद: बरमसिया स्थित यमुना बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनईटांड़, बरमसिया, गांधीनगर समेत आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अरुण सिंह ने की।बैठक के दौरान समाज के लोगों ने अरुण सिंह के साथ हुए व्यवहार की कड़ी आलोचना की और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वे जो भी निर्णय लेंगे, समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।इस अवसर पर राजपूत विचार मंच, मनईटांड़ शाखा का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से लल्लू सिंह को अध्यक्ष, राकेश सिंह को सचिव तथा पीयूष सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज को संगठित करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डूगुरु सिंह, अरविंद सिंह, संटु सिंह, डॉ. निलेश सिंह, महीप सिंह, उमेश सिंह, मुकेश सिंह, संजय निकुंज, रंजीत सिंह, रमेश सिंह, कौशल सिंह, भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, राकेश सिंह सहित राजपूत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments