#धनबाद। शहर के हृदय स्थल #बैंक_मोड़ स्थित सेंटर प्लाजा में कोलकाता के प्रसिद्ध चांदी ब्रांड Bhatter Silver Arts - 1930 के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का पूरे झारखंड में पहला भव्य उद्घाटन शुक्रवार को किया गया।
#शोरूम का उद्घाटन शिवकुमार भट्टर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व सांसद पीएन सिंह जिला परिषद के अध्यक्ष सरदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन से #पूर्व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शोरूम के संचालक सन्नी सिंह ने बताया कि यह ब्रांड 1930 से कोलकाता में शुद्ध चांदी के लिए जाना जाता है और अब धनबाद वासियों के लिए सेंटर प्लाजा में अपनी सेवाएं लेकर आया है।
उन्होंने बताया कि यहां 92.5% शुद्ध हॉलमार्क चांदी की विशाल रेंज उपलब्ध है। इसमें नेकलेस, पायल, चूड़ी, इयररिंग्स, ब्रेसलेट, बच्चों के लिए गिफ्ट आइटम, पूजा के बर्तन, थाली, गिलास, मूर्तियां - राधा-कृष्ण, गणेश-लक्ष्मी, मोर, हाथी, पैर की जोड़ी सहित सैकड़ों गिफ्ट आर्टिकल शामिल हैं। साथ ही 5 ग्राम से लेकर 1 किलो तक के चांदी के सिक्के* भी उपलब्ध हैं।
शोरूम में ₹500 से रेंज शुरू है। मेकिंग चार्ज ₹10 से ₹250 प्रति ग्राम तक है। दीपावली तक मेकिंग चार्ज पर 10% की विशेष छूट दी जा रही है।
संचालक निलेश जी ने धनबाद वासियों से अपील की है कि एक बार शोरूम में आकर कलेक्शन जरूर देखें। मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और ग्राहक मौजूद रहे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments