Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आनंद मंगल का दो दिवसीय दीपोत्सव मेला मंगलवार को धनसार के सिद्धि विनायक होटल प्रांगण में शुरु हुआ,दीपावली से संबंधित बंदनवार, लटकन, दीया आदि की खूब डिमांड रही





धनबाद।  महिलाओं की संस्था आनंद मंगल का दो दिवसीय दीपोत्सव मेला मंगलवार को धनसार के सिद्धि विनायक होटल प्रांगण में आरंभहुआ। स्वदेशी वस्तुओं और महिला सशक्तिकरण के माध्यम स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर आधारित दीपोत्सव मेले को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सुबह 11 बजे गणेश पूजा के साथ मेले की शुरुआत हुई। जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली समेत 100 स्टॉलों में घर की सजावट की सामग्री, स्वर्ण आभूषण व आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लेकर लड्डू-गोपाल और लक्ष्मी-गणेश की पोशाक, डिजाइनर सूट और साड़ियों ने आगंतुकों को आकर्षित किया। पहले दिन मेले में खरीदारी के लिए अच्छी संख्या में लोग पहुंचे। दीपावली से संबंधित बंदनवार, लटकन, दीया आदि की खूब डिमांड रही। डिजाइनर कपड़े खूब पंसद किए गए। इस दौरान महिलाओं ने मनोरंजक गेम्स व लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।

महिलाओं को बढ़ावा दे रहे

आनंद मंगल संस्था की अध्यक्ष अलका मित्तल और संगीता अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक साल दीपावली से पूर्व दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। दीपोत्सव मेले में अधिकतर महिला उद्यमियों के स्टॉल हैं। मेले के आयोजन में सपना, आशा, नीतू, श्वेता, मीनू, सीमा, सुनीता, पूनम, रेखा, कीर्ति, पायल, प्रतिमा, दीप्ति, पिंकी, सुजाता, किरण, वंदना, शीतल, कविता, रंजना, निधि, बरखा, उमा, प्रियंका, रश्मि, रिद्धि, डॉली, सरोज, रेवा, ज्योति, संतोष आदि सक्रिय रहीं।

Post a Comment

0 Comments