धनबाद। आज श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी के सदस्यों की बैठक नवरात्रों के पावन पर्व पर भक्तों की सुविधा एवं व्यवस्था सुचारू रूप से चले उसको लेकर एक बैठक उपाध्यक्ष राजीव सचदेव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मातारानी के नवरात्र 11 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहे हैं मां के मन्दिर को भव्य तरीके से फुलों और विद्युत से आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है । पूरे नवरात्रों मे फलहार खीर का प्रसाद चढ़ाया जायेगा जिसे व्रती भक्त भी ग्रहण कर सकेगें। नवरात्र पूजन के यजमान श्री सुनील गंडोत्रा एवं उनकी धर्मपत्नी होंगे। मां के दर्शन एवं प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था गत वर्ष की भांति रहेगी भक्त पुजारी जी के द्वारा सीधे मां के चरणों में प्रसाद अर्पण कर पायेंगे।पीछे प्रांगण में बड़ी एल ई डी स्कीन लगाई जाएगी जहां भक्त जन "हाथों मे ले के दिया करें मां की आरती" का आनन्द उठायेंगे।
सभी सदस्यों
के सेवा कार्य एवं समय
प्रातः 5.05 बजे से 7.45 बजे
सर्वश्री राहुल भण्डारी,रूप किशोर टंडन, सोमनाथ प्रुथी, राकेश आनन्द
प्रातः 7.30 बजे से 9.30 बजे
सर्वश्री दिनेश पुरी, कनव बाली, दिपक चोपड़ा, जतिन मेनन l
प्रातः 9.30 बजे से पट्ट बंद होने तक सर्वश्री निरंजन चौटालिया, रवि गंडोत्रा, राजीव सचदेव, अरूण भण्डारी,सुरेन्द्र अरोड़ा ।
संध्या 5.05 बजे से 7.30 बजे तक सर्वश्री साकेत साहनी, अशोक भसीन, अशोक अरोड़ा, अरूण गुजराल,दिनेश पुरी, राकेश आनन्द, सोमनाथ प्रूथी, रुप किशोर टंडन, कानव बाली, जतिन मेनन,दीपक चोपड़ा। रवि गंडोत्रा, राजीव सचदेव, अरूण भण्डारी, दिनेश पुरी,सुरेंद्र अरोड़ा पट्ट बन्द होने तक रहेगें l सेवादार दल के आर एन प्रसाद, प्रमोद सिंह एवं यशवंत मिश्रा पूरी टीम के साथ भक्तों की सेवा मे रहेंगे ।
आफिस कार्य,भोग प्रसाद बुक , पूजन की पुरी तैयारी सर्व श्री ब्रजेश मिश्रा, गौरव अरोड़ा, जीतेन्द्र मालाकार करेगें । आज की बैठक का संचालन संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र ठक्कर ने किया। नवरात्र की तैयारी सचिव अरूण भण्डारी के नेतृत्व मे जोर शोर से जारी है ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments