Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्गापूजा से पूर्व केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क को दुरुस्त कराने के लिए विधायक राज सिन्हा गंभीर, देर रात एवं पुनः स्थल पर पहुंचकर लिया मरम्मती कार्य का जायजा




गुणवत्तापूर्ण एवं तीव्र गति से सड़क मरम्मती कार्य पूर्ण कराना प्राथमिकता, पूजा से पूर्व आवागमन सुचारु करने का प्रयास

धनबाद। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क की मरम्मती को लेकर लगातार गंभीर एवं सक्रिय हैं। उनका स्पष्ट प्रयास है कि दुर्गापूजा से पूर्व सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर आम जनता के आवागमन को पूर्व की भांति सुचारु बनाया जाए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में विधायक श्री राज सिन्हा बीती रात स्वयं केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क पर पहुंचकर चल रहे निर्माण एवं मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद आज पुनः स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। ज्ञात हो कि विधायक श्री सिन्हा ने बीसीसीएल पी. बी एरिया के जी एम धनबाद उपायुक्त, एसएसपी, सी एम डी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को रोड बनाने हेतु लिखित अल्टीमेटम दिया था.

विधायक श्री सिन्हा सड़क मरम्मती कार्य की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि कार्य में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से इसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे सड़क की स्थिति बेहतर हो और लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिल सके।

विधायक श्री राज सिन्हा ने कहा कि केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है. खराब स्थिति के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए इसकी मरम्मती का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि दुर्गापूजा से पूर्व सड़क मरम्मती का कार्य तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो, ताकि आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके और स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि जनसुविधा, जनहित और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सड़क मरम्मती कार्य पूर्ण होने तक इसकी प्रगति पर नजर रखी जाएगी, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

विधायक श्री राज सिन्हा ने दोहराया कि जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी। त्योहार के अवसर पर आम लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पे मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, बालमुकुंद राम, तमाल राय, रामकेश गुप्ता, अभिषेक राज रॉय,मंचल चौरसिया, रवि सिन्हा, सचिन पासवान, आनंद खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, राजा चौरसिया, राजेश सिन्हा, राहुल सिंह, मोनू पाठक, जाहिद शेख, भोला सिंह, राजेश रजक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments