Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंद्रपुरा डि नोबिली स्कूल में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड का दो दिवसीय कैंप संपन्न



*चंद्रपुरा (बोकारो)। बिरसा  मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था द्वारा डि नोबिली स्कूल, चंद्रपुरा में आयोजित दो दिवसीय स्काउट कैंप का समापन आज हुआ। कैंप का शुभारंभ 9 अक्टूबर को विद्यालय की प्राचार्या कंचन आर. लकड़ा द्वारा झंडा दिखाकर किया गया था। 10 अक्टूबर को समापन समारोह में *मुख्य अतिथि के रूप में सिस्टर मारियाना केके* उपस्थित रहीं।  जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के प्रशिक्षक रिकी कुमार साव मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। *कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने किया।* इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने कहा कि ऐसे कैंप से शारीरिक-मानसिक मजबूती और अनुशासन बढ़ता है।

कैंप को सफल बनाने में अमित तिर्की, ऐतवारी महतो, प्रबंधक मिथिलेश कुमार, गाइड शिक्षिका रोशनी प्रवीण एवं अक्षय कुमार, जस्मिन कुमारी, पुष्पा कुमारी का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments